एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

असम दंगे की भड़काऊ सीडी पकड़ीं

Aligarh Updated Wed, 15 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़। महानगर में असम दंगों से संबंधित सीडी बांटने की सूचना पर पुलिस चंदन शहीद रोड पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान सीडी बांटने वाले वहां से भाग निकले, लेकिन पुलिस ने 4 सीडी बरामद की। इंस्पेक्टर कोतवाली एचआर जैदी ने बताया कि मंगलवार रात सूचना मिली कि कुछ लोग असम दंगे से संबंधित भड़काऊ सीडी और क्लिपिंग चंदनशहीद रोड पर लोगों को बांट रहे हैं। पुलिस ने चंदन शहीद रोड पर छापा मारा, इस दौरान कई लोग पुलिस को देखकर वहां से भीड़ में होकर भाग निकले। पुलिस ने मौके से 4 सीडी बरामद की। पुलिस ने उन सीडियों को चलाकर देखा तो पता चला कि असम दंगे और ग्राफिक्स प्लांट कर भड़काऊ सीडियां तैयार की गई है। इस मामले की सूचना इंस्पेक्टर कोतवाली ने आला अफसरों को दी। जिनके निर्देश पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 153ए, 120बी और 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने क्लीपिंग बांटने और अफवाह फैलाने वालों का चिह्नीकरण शुरू कर दिया है। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि इन धाराआें में कम से कम उम्रकैद की सजा तक का प्रवधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें