एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के चचेरे भाई को गोली मारी

Aligarh Updated Thu, 23 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़। इगलास के गांव मोहकमपुर में ग्राम प्रधान के चचेरे भाई को बाइकर्स ने गोली मार दी। घटना के बाद हमलावर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहकमपुर के ग्रामीण प्रधान बबलू ने बताया कि प्रधानी को लेकर कुछ लोगाें से उसकी और चचेरे भाई श्यामू उर्फ श्यामवीर की रंजिश चल रही है। बुधवार की शाम को बबलू अपने चचेरे भाई श्यामू के साथ घर के बाहर बैठकर बात कर रहा था। बबलू किसी काम से वहां से निकल गया। उसके पीछे बाइक पर सवार दो युवक आए, जिन्होंने गाली-गलौज करते हुए श्यामू को गोली मार दी, जो उसके पेट में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर पब्लिक इकट्ठा हो गई, जिन्हें देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए।
बबलू ने मामले की जानकारी इलाका पुलिस को देते हुए घायल को लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर इगलास ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए पीड़ित पक्ष से पूछताछ की गई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें