एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

60 हजार रुपयों से भरा थैला उड़ाया

Aligarh Updated Tue, 04 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अतरौली। तहसील मुख्यालय से सोमवार को दिनदहाड़े साइकिल पर टंगे 60 हजार रुपयों से भरे थैले को चोर उड़ा ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली के गांव नगला हर्जी निवासी रामजीलाल पुत्र फूल सिंह ने ट्रॉली खरीदने के लिए केनरा बैंक शाखा से 60 हजार रुपये निकाले। वह रुपए उन्होंने एक थैले में रखकर साइकिल पर टांग दिए। साइकिल उन्होंने तहसील पर खड़ी कर दी। वह किसी से बात करने लगे इसी दौरान उनका रुपयों से भरा थैला चोर उड़ा ले गए। साइकिल से थैला गायब देख वह बेहोश हो गए। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें