एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

टैंपो पर रखे बैग से जेवर उड़ाए

Aligarh Updated Wed, 19 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़ (ब्यूरो)। हाथरस कोतवाली के सरक्यूलर रोड सक्का वाली गली निवासी उमेश कुमार हैंडीक्राफ्ट का काम करते हैं। उनकी ससुराल खैर के सोमना रोड निवासी विपिन कुमार के यहां है। उमेश कुमार ने बताया कि उनकी बीवी सुनीता दो माह पूर्व अपने भाई के घर गई थी। मंगलवार को वह बीवी को खैर से टैंपो में बैठाकर ला रहे थे। टैंपो के मालिक ने बैग टैंपो की छत पर रखने के लिए कह दिया। जब एसपी सिटी कार्यालय के पास टैंपो से उतरने पर बैग उतरवाया तो शक होने पर बैग खोलने पर पता चला कि बैग में रखे डिब्बे से 4 सोने की चूडिं़यां गायब हैं लेकिन चांदी का सांतिया मौजूद था। सुनीता का कहना था कि उनके मायके वाले ने ये जेवर उनकी बड़ी बहन पुष्पा को देने के लिए भेजे थे। पीड़ित ने इस घटना के संबंध में बन्नादेवी की पुलिस चौकी रसलगंज पर शिकायत करते हुए टैंपो मालिक को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें