अलीगढ़। अजायबपुर और बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के बीच काकरा थाना क्षेत्र के गांव फजलपुर में एक विवाहिता की नृशंस हत्या होने से गुस्साये ग्रामीणों ने नई दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। ग्रामीणों ने रेलवे फाटक बंद नहीं होने दिया और कालका एक्सप्रेस को रोक लिया। आधा घंटे तक कालका एक्सप्रेस रुकी रही। ट्रैक जाम होने की सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को समझाबुझा कर कालका एक्सप्रेस को अलीगढ़ के लिए रवाना किया गया। इसके बाद फिर से ग्रामीण भड़क गये और उन्होंने राजधानी एक्सप्रेस को रोक लिया। डाउन ट्रैक खुलने के बाद ग्रामीणों ने अप ट्रैक जाम कर दिया। अलीगढ़ जीआरपी के एके गौतम ने बताया कि रेनू नाम की विवाहिता की हत्या होने के कारण गुस्साये ग्रामीणों ने ट्रैक बंद कर दिया था। सुबह आठ बजे के बाद पहली ट्रेन कालका को पास कराया गया। इसके बाद डेढ़ घंटे तक ट्रैक जाम रहा। पौने दस बजे ट्रेनों का संचालन ढ़र्रे पर आ गया था। इस व्यवधान से महानंदा एक्सप्रेस, नार्थ इस्ट एक्सप्रेस, कालका एक्सप्रेस, ईएमयू ट्रेनें देरी से अपने स्टेशनों पर पहुंची। सुबह दिल् ली जाने वाले दैनिक यात्री लेट हुए और दिल् ली से सुबह अलीगढ़ आने वाली ट्रेनें भी लेट रहीं।