एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बाइकर्स ने छह महिलाओं के कुंडल लूटे

Aligarh Updated Fri, 28 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

खैर/गभाना। कोतवाली क्षेत्र के गांव अहरौली में पीर बाबा की मजार के बाइकर्स ने पांच महिलाओं को अपना शिकार बना लिया। बदमाश इन महिलाओं से तमंचे के बल पर कुंडल लूटकर रफूचक्कर हो गए। उधर गभाना में भी बाइकर्स ने एक महिला के कुंडल झपट लिए। गांव अहरौला के पास सोफा नहर के किनारे पीर बाबा की मजार हैै। वहां गुरुवार को जियारत करने वालों की भीड़ रहती है। गुरुवार की सुबह गांव की ओमवती पत्नी अतर सिंह, मालती पत्नी संदीप, कमलेश पत्नी होशियार सिंह, रामवती पत्नी महावीर, भगवती पत्नी ऊदल सिंह जियारत करने के लिये जा रही थीं। गांव के बाहर ही काले रंग की पल्सर बाइक पर खड़े युवकों ने उन्हें रोक लिया। पहले तो युवक उनसे खेत के बारे में पूछने लगे और फिर तमंचे निकाल लिए। बाइकर्स उनसे कुंडल लूट कर भाग गये। एसएसआई रमेश चन्द्र का कहना है मामले में सूचना मिली थी पुलिस भी गई थी लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है। उधर गभाना के गांव भमरौला निवासी राजवती पत्नी पप्पू गांव की ही कुछ महिलाओं के साथ घास काटने गई थी। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके कुंडल लूट लिए और भाग गए। सूचना पर थाना प्रभारी विपिन यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें