एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लोकतंत्र महोत्सव... जिलेमें 35622 नए वोटर बने

Aligarh Updated Mon, 29 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़। पांचांे तहसीलों में रविवार को लोकतंत्र महोत्सव मनाया गया। यहां युवा वोटर को वोटर बनाने का अभियान पूरी सफलता से चला। पहली अक्तूबर से अब तक के अभियान में जिले में 35622 वोटरों ने अपने नाम बढ़वाने का आवेदन दिया है। प्रांगण के बीचोबीच मंच पर आर्केस्ट्रा के महिला और पुरुष कलाकार आने जाने वालों को वोट की शक्ति बताते हुए वोटर बनने के लिए लुभा रहे थे। डीएम आलोक कुमार के दिशा निर्देशन में रामघाट रोड़ स्थित एसएमबी इंटर कॉलज प्रांगण में तहसील कोल में आने वाली विधान सभाओं के वोटरों के लिए यह मेला हुआ। यहां पर 72-बरौली, 74-छर्रा, 75-कोल, 76-अलीगढ़ शहर तथा 77-इगलास क्षेत्रों के मतदाताओं ने इसका लाभ उठाया। डीएम ने सुबह सवा दस बजे एसएमबी इंटर कॉलेज पहुंचकर मतदाता पंजीकरण केंद्र शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शिविर आयोजित हुआ है। अभियान पहली से 31 अक्तूबर तक चलाना था, लेकिन अब यह 10 नवंबर तक चलेगा। पुराने बीएलओ को मानदेय मिल चुका है और नये लोगों को भी मानदेय मिलेगा। सभी बीएलओ डोर-टू-डोर जाकर यह सुनिश्चित कर लें कि उनके क्षेत्र में कोई मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह जाए। जागरूक मतदाता इसकी जानकारी दूसरों को भी दें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि कोई मतदाता अपने वोट से संबंधित जानकारी के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय के बेसिक फोन नंबर 0517-2400582 या टोल फ्री नंबर 1077 पर फोन कर सकते हैं। इंटरनेट यूजर सीईओ लखनऊ की वेबसाइट पर जाकर पूरा ब्यौरा भर सकते हैं। कोल तहसील से 1823 वंचित मतदाताओं ने प्रपत्र-6 भरे। अब तक के अभियान में कुल 35622 वंचित मतदाताओं ने नाम बढ़वाने हेतु प्रपत्र-6 भरा है। एसएमबी के शिविर में 713 बीएलओ ने लोगों के फ ॉर्म भरवाये। इस मौके पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी चेतराम, वरिष्ठ सहायक अधिकारी राजकुमार शर्मा, कैशियर रामफ ल, कोमल सिंह हर वोटर को उनकी भाग संख्या और बीएलओ की जानकारी टेबल नंबरबाइज देते रहे। शिविर में एसडीएम कोल सुनील कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट वीपी खरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें