एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मंगलायतन विवि का दीक्षांत समारोह, खास मंच तैयार करने में जुटे विद्यार्थी

Aligarh Updated Wed, 31 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़ (ब्यूरो)। मंगलायतन विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। इसके विद्यार्थियों द्वारा विशेष प्रकार का मंच तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम में कला छात्रों की विशेष प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र होंगी। बोर्ड और थर्माकोल से मंच को रंग बिरंगा बनाया जा रहा है। थर्माकोल से कार्य करते समय उसकी डिजाइनिंग के लिए विद्यार्थियों को कई तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा तो इंफ ॉरमेशन साइंस डिपार्टमेंट के प्रमुख शिवाजी अधिकारी ने एक विशेष प्रकार का यंत्र विकसित करके छात्रों को दिया जिससे थर्माकोल को डिजाइनदार बनाने में काफी मदद मिली। विवि के इंस्टीट्यूट ऑफ विजुअल परफ ॉर्मिंग आर्ट एंड रिसर्च के छात्र आलेख बेहरा, पीयूष गुप्ता, विजय यादव, आकाश गंगा, ललित वार्ष्णेय, गौरव श्रीवास्तव, समन शर्मा, रुचि चौहान, उपेंद्र यादव, ऋषि जैन और रविंद्र, डीन डॉ. चित्रलेखा सिंह के निर्देशन में विशेष रूप से मंच की साज सज्जा में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें