एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एएमयू छात्र ने 30 लाख में बनाया सद्भाव का पुल

Aligarh Updated Fri, 02 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़ (ब्यूरो)। सिंगापुर में कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखने वाले एएमयू के शोध छात्र ने अपने दादा का अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए निजी स्तर पर 30 लाख रुपये खर्च कर करके बेसू नदी पर पुल का निर्माण करवा दिया। इसके बनने से जौनपुर और आजमगढ़ की दूरी तय करने में लगने वाला समय डेढ़ घंटा कम हो गया। पहले यह दूरी ढाई घंटे में तय हो पाती थी। एएमयू में जियोलॉजी विभाग में शोध कर रहे मो. जावेद जौनपुर के गांव जौगहां के रहने वाले हैं। सन 2002 में मो. सैफ के दादा हाजी शमशुद्दीन ने गांव से 4 किलोमीटर की दूरी पर बह रही बेसू नदी में पुल के लिए आधारशिला रखी। उनका देहांत हो जाने से काम रुक गया। मो. सैफ कहते हैं कि पुल बनने से दादा का सपना पूरा हुआ। एएमयू में एक बैठक कर मो. जावेद को बधाई दी गई। छात्र नेता ओसामा शम्सी,मो. शिकोह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें