एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बादशाह से पूछो आर्यन खान के ड्रग्स का मामला

अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
किड्स केयर में आयोजित पत्रकार वार्ता में टीवी कलाकार प्रेम चौधरी और सपना सिकरवार का स्वागत करते डॉ विभव वार्ष्णेय। -राजा तिवारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

Next Article

फोटो बादशाह से पूछो आर्यन खान के ड्रग्स का मामला प्वाइंटर पत्रकारों के सवालों से बचते रहे टीवी कलाकार प्रेम चौधरी, नोएडा फिल्म सिटी को बताया बेहतर भविष्य की योजना अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़। आर्यन खान के ड्रग्स का मामला बादशाह से जाकर पूछो। वह बड़े कलाकार हैं, हम छोटे कलाकार हैं। हमारा इन सब से कुछ लेना देना नहीं है। यह कहना है भाभी जी घर पर हैं के किरदार विश्वजीत सोनू (प्रेम चौधरी) का। किड्स केयर अस्पताल में रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में वह और टीवी कलाकार सपना सिकरवार पत्रकारों के ड्रग्स के सवालों से दोनों बचते रहे। वहीं नोएडा में बनने वाली फिल्म सिटी को बेहतर भविष्य की योजना बताया। दोनों कलाकार रविवार को महर्षि वाल्मीकि मेला महोत्सव में शामिल होने आए थे। इससे पहले दोनों कलाकार पत्राकारों से रूबरू हुए। आर्यन खान के ड्रग्स के मामले से बचते हुए टीवी कलाकार प्रेम चौधरी अन्य विषयों पर हंसते हंसाते रहे। इस बीच नोएडा फिल्म सिटी पर कहा कि अगर यहां फिल्म सिटी बन जाती है तो कलाकारों को मुंबई तक स्ट्रगल नहीं करना पड़ेगा। यूपी का भी विकास होगा और यहां रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। यहां दोनों कलाकारों ने एक मत से अधिकांश वेब सीरिज में दिखाए जा रही अश्लीलता का विरोध किया। कहा कि इसके लिए सेंसरशिप बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर वाल्मीकि मेला महोत्सव स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ. विभव वार्ष्णेय, कार्यवाहक अध्यक्ष विकास वार्ष्णेय, मेला संयोजक संदेश राज वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें