एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एएमयू के खुले होने को लेकर उड़ाई अफवाह

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 18 Aug 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ युनिवर्सिटी - फोटो : ANI
विज्ञापन

Next Article

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मृत्यु के संवेदनशील मौके पर भी कुछ युवकों ने संकीर्ण सोच का परिचय देकर माहौल को खराब करने का प्रयास किया। ऐसे युवकों ने केंद्र सरकार के निर्देशों को बिना जाने-समझे सोशल मीडिया पर यह अफवाह उड़ा दी कि आज पूरा देश अटल जी के निधन पर शोक मना रहा है और एएमयू खुला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका दुष्परिणाम यह हुआ कि सोशल मीडिया पर विवादित कमेंट आने लगे और घृणा के माहौल को हवा मिल गया। भनक लगने के बाद मीडियाकर्मी भी एएमयू में पहुंच गये। इस संबंध में एएमयू पीआरओ उमर सलीम पीरजादा का कहना है कि केंद्र सरकार के संस्थानों में आधे दिन का अवकाश था। केंद्र के निर्देशों को एएमयू द्वारा पालन किया गया।

एएमयू के तमाम स्कूलों में पहले ही छुट्टी घोषित कर दी गई थी। विभाग एवं अन्य कार्यालय सुबह 11 बजे के बाद बंद कर दिये गये। उन्होंने बताया कि इससे संबंधित सूचना एक दिन पहले ही एएमयू द्वारा मीडिया में दे दी गई थी। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के शोक में शुक्रवार को महानगर के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद रहे। मंगलायतन विश्वविद्यालय में भी बंद रहा। इसके साथ ही तमाम सरकारी दफ्तरों में भी सन्नाटा पसरा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें