एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एक दर्जन मुहल्लों में पानी के लिए हाहाकार

Allahabad Updated Mon, 25 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

इलाहाबाद। करेली उपकेंद्र से जुड़े एक दर्जन से ज्यादा इलाकों में लगातार 24 घंटे तक बिजली गुल रही। 24 घंटे बाद किसी तरह आपूर्ति शुरू भी हुई तो 10 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर बिगड़ जाने के कारण उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में दिनभर कटौती होती रही। ऐसे में लाखों की आबादी को पानी की जबर्दस्त किल्लत का सामना करना पड़ा। नया ट्रांसफार्मर लगने में कम से कम दो दिन का समय लग जाएगा। होली नजदीक है। अगर हालात नहीं सुधरे तो त्योहार में दिक्कत और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करेली उपकेंद्र में 10-10 एमवीए के तीन ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। इनमें से एक ट्रांसफार्मर शुक्रवार रात दो बजे खराब हो गया। इस वजह से 33केवी की लाइन बंद हो गई और करेली उपकेंद्र से जुड़े करेली, गौसनगर, सोलह मार्केट, अकबरपुर, नूरुल्लारोड, अस्करी मार्केट, बुड्ढा ताजिया, भावापुर, करामत की चौकी सहित कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। शनिवार शाम करेली उपकेंद्र के सामने चक्काजाम, हंगामा होने के बाद बिजली विभाग हरकत में आया। देर रात तक मरम्मत का काम जारी रहा और 24 घंटे बाद शनिवार रात दो बजे 33केवी की लाइन से सप्लाई शुरू की गई। हालांकि 10 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण 10-10 एमवीए के दो अन्य ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ गया और करेली उपकेंद्र के सभी सातों फीडर को बिजली काट-काट कर दी जाने लगी। रविवार सुबह छह बजे बिजली फिर गुल हो गई और बारी-बारी से मुहल्लेवार दो-दो घंटे की कटौती कर देर रात तक सप्लाई की जाती रही। ऐसे में ज्यादातर नलकूप नहीं चल सके और लाखों की आबादी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गई। करेली उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में दो दिन बाद ही हालात सामान्य होने की उम्मीद है।
----------------------------
‘कोशिश की जा रही है कि होली से पहले ट्रांसफार्मर बदल दिया जाए ताकि मुहल्लेवार हो रही कटौती से लोगों को राहत मिल सके। 33केवी की लाइन में कोई खराबी नहीं है।’
विज्ञापन

बीडी सिंह, अधिशासी अभियंता
00000000000000000000000000000
अभी यह हाल तो बाद में पूरा शहर होगा बेहाल
0 गर्मी की शुरुआत में पटरी से उतरी बिजली व्यवस्था
0 15 दिन में फुंके 10-10 एमवीए के तीन ट्रांसफार्मर
इलाहाबाद। पहले रामबाग उपकेंद्र में 10-10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर खराब हुए और अब करेली उपकेंद्र में 10 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर बिगड़ गया। अगर गर्मी की शुरुआत में यह हालत है तो बाद में पूरा शहर ही बिजली की समस्या से बेहाल हो जाएगा। 15 दिनों के भीतर शहर की घनी आबादी वाले इलाकों में बिजली की समस्या जिस तरह हावी हुई है, उससे साफ हो गया है कि विभाग ने गर्मी में बिजली की समस्या से निपटने की तैयारियां सिर्फ कागज में ही की हैं।
रामबाग के मामले में मुख्य अभियंता अरुण कुमार वर्मा ने जांच के आदेश भी जारी किए थे और 24 घंटे में जांच रिपोर्ट तलब की थी लेकिन हफ्ते भर बाद भी न जांच पूरी हुई और न ही रिपोर्ट तैयार हुई। अगर जांच की यही हालत रही तो रामबाग में ट्रांसफार्मरों की गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार लोग बच निकलेंगे और सरकार को इस नुकसान की भरपाई करनी होगी। अफसर भी ट्रांसफार्मरों की गारंटी की आड़ में दोषियों को बचाने की जुगत में लग गए हैं। मुख्य अभियंता का कहना है कि वित्तीय वर्ष के आखिरी माह में राजस्व वसूली के कार्यों में व्यस्तता होने के कारण और होली का त्योहार निकट होने के कारण जांच पूरी होने में देर हुई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि रामबाग में खराब हुए 10-10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों में एक गारंटी पीरियड में था। करेली में खराब हुए 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर की गारंटी भी चल रही है। ऐसे में दोनों ट्रांसफार्मर कंपनी मुफ्त में बदलेगी। हालांकि रामबाग में खराब हुए 10 एमवीए के दूसरे ट्रांसफार्मर की गारंटी खत्म हो चुकी थी, सो उसके लिए विभाग को पैसा खर्च करना होगा। नए ट्रांसफार्मर की कीमत तकरीबन 35 लाख रुपये है।
------------------------
रविवार को कटौती मुक्त रहा शहर
इलाहाबाद। लोक सेवा आयोग की रविवार को परीक्षा होने के कारण इलाहाबाद को एक दिन के लिए सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक होने वाली दो घंटे की नियमित कटौती से मुक्त रखा गया। हालांकि तमाम इलाकों में लोगों को इससे कोई राहत नहीं मिली। लोकल फॉल्ट के कारण अल्लापुर, करेली सहित तमाम इलाकों में बिजली दिनभर आती-जाती रही।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें