इलाहाबाद। केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन के महाप्रबंधक जगदेव कालिया ने अफसरों को निर्देश दिया है कि हाथ से लिखी जाने वाली टिप्पणियां और आदेश हिन्दी में लिखें। साथ ही डिक्टेशन भी हिन्दी में लिखाए जाएं। यात्रा कार्यक्रम, आवेदन पत्र भी हिन्दी में तैयार किए जाएं। उम्मीद जताई कि इससे कोर में भी हिन्दी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में मुख्य राजभाषा अधिकारी राज नारायण ने सुझाया कि हिन्दी को कंप्यूटर से जोड़ें और आधुनिक तकनीक का प्रयोग भी हिन्दी में करें। महाप्रबंधक ने नगद पुरस्कार योजना के तहत दो कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया। समारोह में सीईई मान सिंह, सीएसएंडटीई डीके गुप्ता, सीई रमेश कुमार, एफएंडसीओ जेपी पांडे, डीजीएम (पीआर) वीके श्रीवास्तव आदि मौैजूद रहे।