नैनी(ब्यूरो)। यीशु दरबार नैनी में शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया गया। इस मौके पर प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर बोले गए सात वचनों को बताया गया। इस मौके पर बिशप मोस्ट रेव्ह. राजेंद्र बी लाल ने अनुयायियों से कहा कि वे मृत्यु का भय त्यागकर यीशु मसीह के बताए सत्य और शांति के मार्ग पर चलें। तभी हम सभी का उद्धार होगा। समारोह की शुरुआत परमेश्वर की प्रार्थना से हुआ। इसके बाद यीशु का पहला वचन ‘हे पिता इन्हें क्षमा कर’ को रेव्ह. जय प्रकाश ने प्रस्तुत किया। इसके बाददूसरा ‘आज ही तू मेरे साथ स्वर्गलोक में होगा’, तीसरा डॉ. रिचमंड सैमुअल ने ‘हे नारी, ये तेरा पुत्र है’, चौथा ‘एली एली लमा शबक्तनी’ दरबार की उपाध्यक्ष डा.ॅ सुधा लाल, पांचवा डीके साहू ने ‘मैं प्यासा हूं’, छठां ‘पूरा हुआ’ को डॉ. सुधा लाल ने बताया। अंतिम वचन ‘में अपनी आत्मा तेरे हाथों सौंपता हूं’ बिशप प्रो. लाल ने सुनाते हुए कहा कि प्रभु यीशु मसीह हमारे पापों के लिए मरकर धार्मिकता के लिए जीवन जीने के लिए हमारे पापों का पश्चाताप किया। उसी के मार खाने से हम चंगे हुए। इससे पूर्व कैंपस में बच्चों ने मसीही भजनों से समां बांध दिया। मीडिया प्रभारी डॉ. अरुण यादव ने बताया कि 20 अप्रैल को सुबह चार बजे ईस्टर जुलूस कैंपस से निकलेगा। इसमें पाकिस्तान के मशहूर मसीही गायक बरीन इनायत अपनी प्रस्तुति देंगे।