एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रवक्ता के सूने घर से लाखों की चोरी

Allahabad Updated Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

इलाहाबाद (ब्यूरो)। भोपाल इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रवक्ता आलोक मिश्रा के गोविंदपुर स्थित मकान को चोरों ने खंगाल डाला। चोरी का पता रविवार सुबह तब चला जब उनके साढ़ू शैलेंद्र कुमार पांडेय घर देखने पहुंचे। चोर रोशनदान की ग्रील काटकर भीतर घुसे थे और पूरे घर का सामान उलट-पुलट दिया था। शैलेंद्र भीतर पहुंचे तो देखा कि अलमारियों के भी ताले टूटे हैं। चोरी लाखों की बताई जा रही है, लेकिन सही अनुमान आलोक के आने के बाद ही लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक का चयन भोपाल में हाल ही में हुआ है। उससे पहले वह फाफामऊ के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर तैनात थे। उनके पिता देवव्रत मिश्रा एमएनएनआईटी से रिटायर हुए हैं। आलोक नियुक्ति के बाद पत्नी और बच्चों के साथ भोपाल चले गए थे। 22 जुलाई को देवव्रत भी अपनी पत्नी के साथ भोपाल चले गए। इसके बाद से यहां मकान पर ताला लगा हुआ था। गोविंदपुर में ही रहने वाले उनके साढ़ू वकील शैलेंद्र कुमार घर की निगरानी कर रहे थे। परिजनों ने भोपाल चोरी की खबर दे दी है। शिवकुटी थाने की पुलिस को भी तहरीर दे दी गई है। पुलिस वाले आलोक और उनके पिता के इलाहाबाद पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल चोरी की रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है।
कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बघाड़ा में प्रतियोगी छात्र शेखर कुमार सिंह के कमरे में चोरी हो गई। मूलरूप से बलिया के रहने वाला शेखर अपने घर गया था तो पीछे से उसके कमरे का ताला तोड़ दिया गया। वह रविवार सुबह यहां पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। कमरे से लैपटॉप, घड़ी, पांच सौ रुपये समेत कई सामान गायब थे। कई प्रमाणपत्र भी उसे कमरे में नहीं मिले। उसने कर्नलगंज थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें