एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

राहुल-शाह पर विवादित पोस्ट से मचा घमासान

अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Tue, 11 Oct 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

राजनीतिक घमासान अब बयानों, भाषणों, पोस्टर और बैनरबाजी से बाहर निकलकर सोशल साइट्स पर भी शुरू हो गया है। कांग्रेसियों की ओर से रामकथा के पात्रों को लेकर सोशल साइट्स पर की गई एक पोस्ट ने घमासान मचा दिया है। राहुल को केंद्र में रखकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर की गई टिप्पणी से भाजपाई भड़के हुए हैं और उन्होंने कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता हसीब अहमद एवं श्रीशचंद्र दुबे की ओर से फेसबुक और ट्विटर पर जारी पोस्ट में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को राम की वेशभूषा में दर्शाया है। पोस्ट पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का भी चित्र है और राहुल गांधी उनकी ओर धनुष ताने हुए हैं। दशहरे के मौके पर जारी इस विवादित पोस्ट से भाजपाई भड़के हुए हैं। भाजपा काशी क्षेत्र अनुसूचित जाति मोर्चा के मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने इसकी निंदा करते हुए कहा है कि कांग्रेसियों ने भाजपा अध्यक्ष का अपमान किया है। पोस्ट जारी करने वाले कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अगर पुलिस मुकदमा नहीं लिखती है तो उच्चाधिकारियों को घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें