एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आज जलेंगे दीप, जगमगाएगा घर-आंगन

अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 30 Oct 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन

Next Article

शनिवार को छोटी दीपावली मनाई गई। शाम को यम के निमित्त चौमुखा दीप जलाया गया। वहीं ज्योति पर्व दीपावली रविवार को मनाई जाएगी। रविवार को शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी गणेश संग कुबेर का पूजन अर्चन होगा। जिस स्थान पर लक्ष्मी-गणेश को आसन दिया गया, वहां फूलों और बिजली की झालरों से सजाया गया। द्वार पर आकर्षक रंगोली बनाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्व के लिए शनिवार को पूरे दिन घरों में तैयारियां होती रहीं। सुबह से ही लोग घर की सफाई में जुटे रहे। घर का कोना-कोना साफ करने के साथ-साथ रंगाई पुताई भी कराई गई। लोगों ने बाजार से पूजन सामग्रियों के साथ परदे, चादर, सोफा कवर, वंदनवार, पीतल की मूर्तियां, क्राकरी, झालर सहित अन्य सजावटी सामान खरीदे। मित्रों एवं परिवार के लोगों के लिए कपड़े, उपहार खरीदे गए। त्योहार पर भीड़ से बचने के लिए कई लोगों ने एक दिन पहले ही मिठाई भी खरीदी। पटाखों की दुकानों पर भी भीड़ जुटी रही। 

कार्तिक अमावस्या रविवार को प्रदोष काल में लक्ष्मी, गणेश संग कुबेर का पूजन और निशीथ काल में महानिशा पूजन किया जाएगा। 
0 कारोबारी/कुंभ लग्न दिन में 1:40 बजे से 3:12 बजे के बीच
0 गृहस्थ/वृष लग्न में शाम 6:19 बजे से 8:15 बजे के बीच
0 तांत्रिक उपासना/सिंह लग्न रात 12:47 से 3:01 बजे के बीच

अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद के महामंत्री अविनाश राय के अनुसार लक्ष्मी की स्थायी कृपा चाहने वाले ऊन के आसन पर बैठकर पूजन करें। कमल गट्टे की माला से महालक्ष्मी मंत्र का जाप करें। श्रीसूक्त, कनकधारा स्त्रोत, षोडस लक्ष्मी, अष्टलक्ष्मी स्त्रोत का पाठ, महालक्ष्मी का सहस्त्रार्चन, कुंकुमार्चन, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करते हुए रात्रि जागरण करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें