एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लेखपाल की ट्रक से कुचलकर मौत

अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Sep 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

डीएम कार्यालय जा रहे आलापुर तहसील के लेखपाल को सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। बसखारी बाजार के निकट हुए हादसे में मौके पर ही लेखपाल की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में एक वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आलापुर तहसील में तैनात जैतपुर थानान्तर्गत फुलवरिया गांव निवासी लेखपाल शिवकुमार यादव (52) सोमवार दोपहर एनएच-233 से संबंधित कागजात लेकर बाइक से डीएम कार्यालय जा रहा था। बसखारी बाजार के निकट पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। आसपास मौजूद लोग जब तक घटनास्थल पहुंचते, तब तक चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। गंभीर हालत में शिवकुमार को सीएचसी बसखारी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। हादसे की सूचना मिलने पर लेखपाल के परिवारीजनों में रोना पीटना मच गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जैतपुर थानान्तर्गत तैतपुर निवासी प्रशांत (25) रविवार देर शाम बाइक से जलालपुर जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। सूचना पर उसे सीएचसी जलालपुर पहुंचाय गया जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


अकबरपुर क्षेत्र में मीरमलुकपुर निवासी सत्येंद्र (20) रविवार शाम बाइक से घर लौटते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसों के समय बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। सुल्तानपुर में अखण्डनगर निवासी राजाराम (68) सोमवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान जीप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया जहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें