एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डायरिया से पांच बीमार

अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 05 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया से पीड़ित बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

तापमान में जारी तेजी के साथ ही डायरिया का प्रकोप बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटे में अलग अलग थाना क्षेत्रों में दो बच्चों समेत कुल पांच लोग डायरिया की चपेट में आ गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर डायरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक दवाओं का वितरण किए जाने की ग्रामीणों ने मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बीते कुछ दिनों से दिन के तापमान के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी होने लगी। मौसम में आए इस बदलाव से डायरिया ने अपना पांव पसारना प्रारंभ कर दिया है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते 24 घंटे में डायरिया से पीड़ित पांच मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए।

जानकारी के मुताबिक अकबरपुर थाना अन्तर्गत हाजीपुर गांव निवासी रोहित के पुत्र सचिन (10) व अर्जुन (7) मंगलवार सुबह डायरिया की चपेट में आ गए। परिवारीजन दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां अर्जुन की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


जहांगीरगंज थाना अन्तर्गत राउतपारा गांव निवासी शिवशंकर (40) पुत्र रामबख्श को सोमवार देर शाम उल्टी दस्त होने लगा, लेकिन तबियत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
 

वहीं सम्मनपुर थाना अन्तर्गत जल्लापुर गांव निवासी शंभूनाथ (45) पुत्र मेवालाल व अकबरपुर थाना अन्तर्गत पुलिस लाइन निवासी आदित्य 30 पुत्र छोटेलाल सोमवार देर रात डायरिया की चपेट में आ गए। दोनों को उल्टी दस्त होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर मौसम में बदलाव के चलते डायरिया का प्रकोप बढ़ने को देखते हुए ग्रामीणों ने गांवों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराए जाने एवं आवश्यक दवाओं का वितरण कराए जाने की मांग की। प्रभारी सीएमओ डॉ जीआर चन्द्रा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक दवाओं का वितरण कराए जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। लोगों को इससे निपटने के लिए स्वयं जागरूक होना होगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें