एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार का जवाब दें

ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 06 Aug 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
धनौरा में जिला प्रशिक्षण शिविर के समापन के दिन संबोधित करते वक्ता। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

Next Article

भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार समाप्त हो गया। दो दिन के छह सत्रों में बाहर से आए प्रशिक्षकों ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में फतेह हासिल करने के गुर बताए। इस दौरान बूथ, यूथ और अनुशासन पर विशेष जोर रहा। वक्ताओं ने सोशल मीडिया पर पार्टी की नीतियों का प्रचार करने और पार्टी के खिलाफ दुष्प्रचार का जवाब देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन पहले सत्र में पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आईटी सेल के प्रमुख हिमांशु गोयल डिजिटल इंडिया और सोशल मीडिया की ताकत से पार्टी नेताओं को अवगत कराया। कहा कि अब बिना सोशल मीडिया के जीवन की कल्पना भी मुश्किल है। ग्रामीण क्षेत्र में भी इंटरनेट की पहुंच है। संघ के नेता चंद्रशेखर ने राष्ट्रवाद और संस्कृति पर विस्तार से अपनी बात रखी।

इस अवसर पर पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, पूर्व एमएलसी डा. हरिसिंह ढिल्लो, जिला महामंत्री शरद गर्ग, पूर्व विधायक हरपाल सिंह व तोताराम, जिला प्रशिक्षण प्रमुख गीतेश अग्रवाल, रामवीर सिंह, काविंद्र सिंह, नरेंद्र राणा, विवेक अग्रवाल, रामवीर सिंह, विजय पवार, कैलाश गुर्जर, सचिन वढेरा, सुभाष बंसल, चंद्रशेखर गर्ग, राजू बादशाह आदि मौजूद थे। इस दौरान आयोजन में सहयोग के लिए जिला महामंत्री शरद गर्ग व पूर्व नगर अध्यक्ष गीतेश अग्रवाल की तारीफ की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें