एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शाहजहांपुर में निर्माणाधीन कॉलेज की छत ढहने से 3 मजदूरों की मौत, डीएम ने दिए जांच के आदेश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Sun, 14 Oct 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर
विज्ञापन

Next Article

शहर के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में हाईवे किनारे शम्मी ईंट भट्ठे के पास रविवार दोपहर बाद निर्माणाधीन दून इंटरनेशनल इंटर कॉलेज का लिंटर ढह गया। हादसे में तीन मजदूरों को मौत हो गई और कई मजदूर घायल हो गए। घायलों में से 12 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में फंसे कुछ मजदूरों को बाहर निकालने का काम जारी है। डीएम ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को बिल्डिंग के द्वितीय तल पर झूला बांधकर लिंटर डालने का काम चल रहा था। निर्माण कार्य में करीब दो दर्जन से अधिक मजदूर लगे हुए थे। करीब तीन बजे अचानक झूला टूट गया और लिंटर निर्माण कार्य में लगे मजदूर उसके मलबे में दब गए। इससे अफरातफरी मच गई। जानकारी मिलते ही थाना रोजा और रामचंद्र मिशन पुलिस के साथ ही डीएम अमृत त्रिपाठी, एसपी एस चिनप्पा सहित पूरा प्रशासनिक अमला पहुंच गया। इसके बाद सात जेसीबी मशीनें मंगवाकर मलबा हटाने का काम शुरू किया गया।

लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद एक-एक करके मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। 14 घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। इनमें से गंभीर घायल चकभिठारा निवासी परमेश्वर को लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं कुछ देर बाद मलबे से निकालकर रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसरकोठी निवासी 30 वर्षीय मनोज शर्मा को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल लाए गए एक अन्य घायल निघौना मकरंदपुर (रोजा) निवासी 25 वर्षीय विनय पुत्र जगदीश को भी मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


शहर निवासी जसमीत साहनी ने कॉलेज भवन निर्माण का ठेका हथौड़ा गांव निवासी राजीव कुमार को दिया था। मोहल्ला रेती निवासी इंजीनियर आयुष कुमार व ठेकेदार जगदीश लांबा के निर्देशन में भवन निर्माण कार्य हो रहा था।

अब तक 14 मजदूरों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भेजा गया जहां दो की मौत हो गई। एक अन्य ने लखनऊ ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। मलबे में दबे बाकी मजदूरों को निकालने के लिए टीम लगा दी गई हैं। इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच अपर जिलाधिकारी प्रशासन को दी है। साथ ही दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
- अमृत त्रिपाठी, जिलाधिकारी

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें