एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पहले वैरीफिकेशन फिर बिना सब्सिडी सिलेंडर

Auraiya Updated Fri, 19 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

दिबियापुर ( औरैया )। गैस के नए कनेक्शन के लिए अब उपभोक्ताओं को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नया कनेक्शन जारी करने के लिए गैस कंपनियों को सर्कुलर जारी कर दिया गया है। लेकिन ग्राहकों के वैरीफिकेशन होने के बाद ही सभी नए उपभोक्ताओं को बिना सब्सिडी का घरेलू सिलेंडर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पहले गैस कंपनियों ने सर्कुलर जारी किया था कि गैस कंपनियां उपभोक्ताओं के वैरीफिकेशन के बाद ही नए कनेक्शन जारी करें। इसके लिए नया साफ्टवेयर भी लांच किया गया था। लेकिन अब इंडियन आयल कारपोरेशन की ओर से जारी नए सर्कुलर के अनुसार कंपनी ने निर्णय लिया है कि आवेदकों को नए घरेलू गैस कनेक्शन जारी कर दिए जाए।
लेकिन उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाला सिलेंडर पाने के लिए तब तक इंतजार करना पड़ेगा, जब तक कि आईओसी का अपना ग्राहक पहचानो (केवाईसी) सत्यापन एवं विभिन्न गैस कंपनियों द्वारा पुराने उपभोक्ताओं के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर ली जाती। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने तक उपभोक्ताओं को बिना सब्सिडी वाला ही सिलेंडर मिलेगा। इसके उपरांत ही नए उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाला सिलेंडर मिल सकेगा।
विज्ञापन

उधर, इंडेन गैस की हरिदास गैस ऐजेंसी के डिस्ट्रीब्यूटर अभिषेक मिश्रा ने बताया कि कंपनी ने दो अलग अलग कैटेगरी के घरेलू गैस कनेक्शन ब्लाक करने के निर्देश जारी किए हैं। अलग नाम और समान पता एवं समान नाम और समान पता वाले दो अलग अलग केटेगरी के उपभोक्ताओं को नान डोमेस्टिक एक्जेम्प्टिड केटेगरी की दरों पर सिलेंडर दिए जाएं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें