औरैया। कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर स्थित ग्राम जनेतपुर केे पास रविवार रात अपनी रिश्तेदारी में तेरहवीं में शामिल होने आए अधेड़ को तेज रफ्तार बोलेरो कार चालक ने टक्कर मार कर घायल कर दिया।
रामकिशन पुत्र छकौड़ी निवासी गिरधारीपुर अजीतमल रविवार की शाम क्षेत्र के ग्राम जनेतपुर अपनी रिश्तेदारी में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के बाद घर जा रहे थे। अभी वह हाइवे पार कर ही रहे थे कि तभी कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कार के चालक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायल को 108 समाजवादी स्वास्थ्य सेवा की एबंलेंस ने घायलावस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया।