अछल्दा (औरैया)। दिल्ली-हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे स्टेशन पर कोयले से लदी मालगाड़ी के बैगन में आग की लगने से हड़कंप मच गया। पाता रेलवे स्टेशन से गुजर मालगाड़ी से उठती चिंगारी पाता रेलवे स्टेशन के यात्रियों ने देखी तो सब आश्चर्यचकित रह गए। मालगाड़ी में आग लगने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई। प्लेटफ ार्म नंबर चार अप लाइन पर दौड़ रही मालगाड़ी को तब लूप लाइन पर लिया गया। आनन-फ ानन में अछल्दा स्टेशन मास्टर मालगाड़ी को अप लूप लाईन में लिया। जीआरपी व स्थानीय पुलिस को मालगाड़ी में दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर बैगन संख्या 12307 में आग लगने की जानकारी दी। मालगाड़ी कोयला लेकर झारखंड से टूंडला जा रही थी। फ ायर स्टेशन को आग लगने सूचना दी गई। स्टेशन मास्टर ने 4 बजकर 55 पर आधे घंटे ब्रेक लेकर ओचई लाईन काटी। 5 बजकर 20 मिनट पर आग पर काबू पाया जा सका ।