एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लेखाधिकारी के न आने पर हंगामा

Auraiya Updated Thu, 12 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

औरैया। बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में लेखधिकारी के न आने पर दूरदराज से शिक्षकों और कर्मचारियों ने हंगामा किया। शोरशराबा होने पर डीआईओएस भी मौके पर आ गए। उन्होंने लोगों को शांत कराया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में लेखाधिकारी की कुर्सी खाली चल रही है। वित्तीय कार्य में अवरोध को देखते हुए बेसिक शिक्षा कार्यालय इटावा के लेखाधिकारी हरिश्चंद्र यादव को डीआईओएस दफ्तर के लेखाधिकारी का भी जिम्मा दिया गया है। लेखाधिकारी बुधवार को डीआईओएस कार्यालय आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज उनसे मिलने के लिए दूरदराज से शिक्षक और कर्मचारी आए थे। सभी उनके इटावा से आने का इंतजार कर रहे थे लेकिन काफी देर तक न आने पर पता किया गया तो बताया कि वह आज नहीं आएंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) के शिक्षक नेता प्रेम नारायन दुबे, जिला संयोजक सुरेश चंद्र त्रिपाठी, सह संयोजक रामपाल सिंह गौर आदि शिक्षक नेताओं के नेतृत्व से विद्यालय के कर्मचारियों और अध्यापकों ने हंगामा किया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे डीआईओएस ने शिक्षक नेताओं और कर्मचारियों को समझाया। बाद में शिक्षक नेता सुरेश चंद्र त्रिपाठी ने डीआईओएस से सप्ताह में कम से कम दो बार लेखाधिकारी के बैठने का इंतजाम करने की मांग की। उनका कहना था उनकी मांग यदि नहीं मानी गई तो उनका संगठन जिलाधिकारी से मिलकर कार्यालय में लेखाधिकारी के विधिवत काम करने की मांग करेगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें