एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विवेकानंद में 28 के बाद शुरू होगी चुनावी प्रक्रिया

Auraiya Updated Sun, 16 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

दिबियापुर (औरैया)। नगर स्थित विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय में अब 28 सितंबर को याचिका की सुनवाई के बाद ही चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ होगी। यह जानकारी छात्र नेताओं के साथ हुई बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. जीपी मिश्रा ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री मिश्रा के अनुसार कानपुर के एक कालेज की याचिका पर हाईकोर्ट ने कानपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगा दी है। इस मामले पर अगली सुनवाई 28 सितंबर को होनी है। चुनाव अधिकारी के अनुसार 28 सितंबर तक दिबियापुर के विवेकानंद में भी इसी आदेश के मद्देनजर आगामी 28 सितंबर तक छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। 28 सितंबर को यदि छात्र संघ चुनाव बहाली के आदेश आते हैं तो नए सिरे से चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। बैठक में छात्रसंघ के सभी प्रमुख दावेदार मौजूद रहे। चुनाव समिति के सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें