एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

राम का नाम लेने से होता कल्याण

Auraiya Updated Fri, 28 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

औरैया। कानपुर रोड पर आयोजित रामलीला में धनुषभंग और लक्ष्मण परशुराम संवाद का दर्शकों ने पूरी रात आनंद उठाया। नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने फीता काटकर व भगवान राम दरबार की आरती कर रामलीला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि असत्य पर सत्य की जीत का भरोसा ही भगवान राम हैं। भगवान राम के नाम जपने मात्र से मनुष्य के सभी दुख समाप्त हो जाते है। लक्ष्मण परशुराम संवाद का आनंद लेने के साथ ही लीला से मिलने वाले गुणों को भी अपने जीवन में उतारें। आपस में किसी प्रकार का द्वेष न रखें। बुधवार की देर रात धनुष टूटते ही और माता सीता द्वारा भगवान राम के गले में माला पहनाते ही पंडाल भगवान राम की जय हो के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें