एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

खाद्य दुकानों पर अधिकारियों का छापा

Auraiya Updated Sun, 30 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

औरैया। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने शहर की दुकानों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। हालांकि उन्हें कोई खामी नजर नहीं आई। फिर भी शहर की दो दुकानों पर सैंपल भरे गए जिन्हें परीक्षण के लिए लैब भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच आने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को खाद्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने शहर की खाद्य दुकानों पर छापेमारी की। सबसे पहले टीम ने गौशाला रोड स्थित मनोज और बालाजी ट्रेडर्स की दुकानों पर छापे मारे गए। हालांकि यहां उन्हें किसी भी खाद्य पदार्थ में मिलावट नहीं मिली। फिर भी शक के तौर पर वहां नमूने भरे गए। छापेमारी के दौरान एके सिंह ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रहीं हैं कि शहर में कई खाद्य की दुकानों पर मिलावटी खाद्य सामान बेचा जा रहा है। इन शिकायतों पर यह निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि आज लिए गए नमूनों को परीक्षण के लिए लैब भेजा गया है। इन नमूनों ने मिलावट पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब सभी खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले विक्रेताओं को अपनी दुकान का लाइसेंस लेना होगा। लाइसेंस नहीं लेने वाले विक्रेता पर पांच लाख का जुर्माना किया जाएगा। इस छापे की भनक पाते ही दुकानों पर ताले पड़े नजर आए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें