एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रेमी की डंडे से पीटकर हत्या

auraiya Published by: gaurav gaurav Updated Sun, 03 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
चमरपुर गांव के सरसों के खेत पर छानबीन करती पुलिस। अमर उजाला - फोटो : amarujala
विज्ञापन

Next Article

रुरुगंज (औरैया)। घर हुए विवाद के बाद गुस्साई भाभी ने देवर के साथ मिलकर प्रेमी की डंडों से पीटकर हत्या कर दी। शव सरसों के खेत में फेंक दिया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने शव खेत में पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुुरू कर दी है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

 घटना बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव चमरपुर की है। रुरुगंज कस्बा निवासी ओम नारायण राठौर (32) पुत्र वीरेंद्र सिंह अविवाहित है। वह गांव में मजदूरी करता है। ओम नारायण पांच भाइयों में दूसरे नंबर का है। पिता वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि ओम नारायण के दो साल से पड़ोसी गांव चमरपुर की गीता जाटव पत्नी हरिचंद्र से संबंध हो हो गए थे। उसका पति गांव से बाहर रहकर काम करता है। इधर ओम नारायण अपनी पूरी मजदूरी उसी पर खर्च करता है। आरोप है कि शुक्रवार की रात ओम नारायण गीता देवी के घर गया था। गीता के घर में उसका देवर महेश और दो अन्य लोग मौजूद थे। रात में शराब पीने का दौर चला। इस दौरान ओम नारायण की गीता से कुछ कहासुनी हो गई। गीता ने अपने देवर महेश और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके पुत्र की डंडों से पीटकर हत्या कर दी। शव को एक सरसों के खेत में फेंक दिया।
शनिवार सुबह चमरपुर के ग्रामीणों ने सरसों के खेत पर ओम नारायण का शव पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही वह अपने चारों बेटों के साथ मौके पर पहुंच गए। बिधूना कोतवाली पुलिस और रुरुगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की छानबीन की। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला गीता को हिरासत में लिया है। जबकि देवर व दो अन्य साथी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

घटना के संबंध में बिधूना कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि पिता के आरोप पर महिला को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। मामला हत्या का लग रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर और सही तथ्य सामने आएंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें