एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या

अमर उजाला ब्यूरो /औरैया Updated Fri, 18 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

ग्राम उमरेड़ी में हमलावरों ने धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावरों ने शव को पड़ोस के छप्पर के नीचे फेंक दिया। जब सुबह ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। हत्या के पीछे आशनाई की आशंका जताई जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम उमरेड़ी निवासी किसान अरुण उर्फ गुड्डू (42) अविवाहित थे। परिजनों के अनुसार बुधवार रात वह छत पर सो रहे थे। यह स्पष्ट नहीं है कि उनकी हत्या छत पर की गई है या जिस छप्पर के नीचे शव मिला है, वहीं मौत के घाट उतारा गया। अरुण का शव सुबह पड़ोसी राजू कमल के छप्पर के नीचे मिला था। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष राम लक्ष्मण यादव, सीओ बिधूना ने ग्रामीणों से पूछतांछ की।

पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे आशनाई की आशंका है। शक के आधार पर गांव के ही कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस हत्याकांड के पीछे कारणों का पता लगा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई ने थाने में अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस को कुछ सुबूत मिले हैं। जिनके आधार पर छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें