एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दिखा ज्योति और नवोदय विद्यालय का जलवा

Azamgarh Updated Sat, 22 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आजमगढ़। जिला भूमि उपयोगिता समिति के तत्वावधान डीएवी इंटर कालेज में निबंध, चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसमें जनपद के 14 विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में ज्योति निकेतन स्कूल और नवोदय विद्यालय के प्रतिभागियों ने अपनी चमक बिखेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता सीनियर और जूनियर दो वर्गों में आयोजित हुई। जूनियर वर्ग में कक्षा छह से आठ और सीनियर वर्ग में कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। तीनों प्रतियोगिताओं के लिए अलग-अलग समय सीमा निर्धारित थी। इसमें निबंध के लिए एक घंटा, चित्रकला के लिए डेढ़ घंटा और वाद-विवाद प्रतियोगिता के लिए पांच मिनट का समय निर्धारित किया गया था। प्रतियोगिता के दोनों वर्गों जूनियर और सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों को ‘प्राकृतिक आपदा: मानव निर्मित या प्राकृतिक प्रकोप’ विषय परपेंटिंग बनाकर, निबंध लिखकर और वाद-विवाद कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में ज्योति निकेतन स्कूल, नवोदय विद्यालय, एसकेेपी इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, शिब्ली नेशनल इंटर कालेज, सरस्वती इंटर कालेज, कृष्णा कालेज, निसवां गर्ल्स इंटर कालेज, अग्रसेन बालिका इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज सरायमीर, सेंट जेवियर्स स्कूल, प्रतिभा निकेतन स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में ज्योति निकेतन और नवोदय विद्यालय के बच्चों ने बाजी मारी। प्रतियोगिता की अध्यक्षता डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जगदीश सिंह ने की जबकि मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें