एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बलात्कार की घटनाओं को गंभीरता से लें

Azamgarh Updated Sun, 23 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आजमगढ़। मंडल में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुुरुस्त रखने और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से शनिवार को सर्किट हाउस में आयुक्त आजमगढ़ मंडल आरएन सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ और मंडल के तीनों जनपदों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी के साथ मंडल में अपराध नियंत्रण और अपराधियों के विरुद्ध चल रहे वादों में प्रभावी पैरवी करने की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त आरएन सिंह ने कहा कि क्राइम हाईटेक हो रहे हैं। उसी के अनुरूप कार्यप्रणाली को दुरुस्त कर अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करें। दिल्ली गैंग रेप जैसी घटनाओं को गंभीरता से लें। दुराचार की घटना न होने पाए इसके लिए पूरी तरह पुलिस की सक्रियता रहे। छात्राओं के स्कूल, कालेज, सभी संवेदनशील जगह पुलिस पूरी तरह सतर्क रहे। फिरौती, अपहरण, वाहन चोरी को तत्काल वर्कआउट किया जाए। असामाजिक तत्वों, गैंगस्टर पर कड़ी नजर रखें। गैंगस्टर चिन्हीकरण का कार्य करें, राष्ट्रीय सुरक्षा का खतरा हो तो संबंधित के विरुद्ध एनएसए आदि लगाएं। उन्होंने कहा कि कुख्यात अपराधी जो जेल में हैं उनकी आसानी से जमानत न हो, इसके लिए थानाध्यक्ष को जिम्मेदार बनाने की कार्यवाही की जाए। इसी प्रकार जमानत कराने वाले पेशेवर व्यक्तियों पर भी पुलिस कड़ी निगहबानी रखे। धारा 107/116 का प्रयोग प्रभावी तरीके से कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि एसडीएम थानों का शत-प्रतिशत निरीक्षण कर कार्य प्रणाली को अधिक चुस्त दुरुस्त कराएं। थानों में जो गाड़ियां पड़ी हैं, अभियान के तहत उसका निस्तारण कराएं। अधिकारी शीत कालीन भ्रमण करें तथा विकास को तरजीह दें। मंडलायुक्त ने आबकारी, मनोरंजन, यातायात आदि में राजस्व वृद्धि लाएं। डीआईजी राम कुमार ने भी मंडल की कानून व्यवस्था के संबंध में दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर जिलाधिकारी प्रांजल यादव, पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरी, जिलाधिकारी मऊ भूपेंद्र एस चौधरी, एसपी योगेंद्र कुमार, डीएम बलिया एवी राजामौली सहित अन्य विभागों के मंडलीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें