एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मड़ई में अधेड़ ने लगाई फांसी

Azamgarh Updated Thu, 25 Apr 2013 02:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कटानी बाजार। महराजगंज थाना के नवबरार देवारा जदीद किता प्रथम उल्टहवां गांव में अधेड़ ने फांसी लगा ली। मंगलवार की दोपहर मड़ई में लटकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी पत्नी ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी अधेड़ प्रह्लाद निषाद (45) पुत्र रामेश्वर शराब पीने का आदी था। इसको लेकर उसका पत्नी से कई बार विवाद हो चुका था। लगभग एक सप्ताह पूर्व इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी कौशिल्या अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई। मंगलवार की दोपहर गांव का युवक प्रह्लाद के शव को उसकी मंडई में लटका देखा। उसके शोर मचाने पर गांव के अन्य लोगों को घटना की जानकारी हुई। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों के सूचना देने पर उसकी पत्नी कौशिल्या मायके से भागकर घर पहुंची। पति के शव को देख पत्नी दहाड़े मार रोने लगी। बाद में सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर प्रह्लाद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। बतातें चले प्रह्लाद की बड़ी पुत्री की आगामी 27 अप्रैल को शादी होनी है। थाना प्रभारी महराजगंज संजय द्विवेदी ने बताया कि प्रह्लाद शराब पीने का आदी था। शायद यही कारण है कि उसकी लाश से दुर्गंध आ रही थी। प्रथम दृष्टया मामला मामला संदिग्ध है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का जो भी कारण स्पष्ट होगा। उसके तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें