एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चकमकसूद में तैनात रही फोर्स

अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Fri, 24 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोसऱ्र्स
विज्ञापन

Next Article

अहरौला थाना क्षेत्र के चकमकसूद गांव में गुरुवार की शाम कटी पतंग रखने को लेकर दो समुदायों के बीच हुए विवाद के दूसरे दिन शुक्रवार को भी गांव में शांति रही। हालांकि दोनों पक्षों में तनाव है। आज जुमा होने के कारण एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात की गई है। इस मामले में माहुल चौकी प्रभारी ने तहरीर देकर आठ लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य संगीन आरोपों के तहत केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की शाम पांच बजे चकमकसूद गांव निवासी एक समुदाय के दो लड़के पतंग उड़ा रहे थे। इस दौरान पतंग कटकर गांव के हंसराज राम के छत पर चली गई। छत पर पतंग देख हंसराज का पंद्रह वर्षीय बेटा गौमत ने उसे पकड़ा और अपने पास रख लिया। अपनी पतंग लेने से नाराज होकर दूसरे समुदाय के लड़कों ने गौतम को पीट दिया लेकिन किसी ने यह अफवाह फैला दी कि बगल वाले गांव चकलतीफ निवासी तिलकू यादव को भैंस चराते समय दूसरे समुदाय के युवकों ने पीट दिया है। अफवाह उड़ने से चकलतीफ गांव के तमाम लोग चकमकसूद गांव में पहुंच गए और दूसरे समुदाय के लड़कों का घर घेर लिया था।

सूचना मिलने पर विवाद बढऩे से पहले ही पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। इस घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को एहतियातन क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। एडीएम प्रशासन आशुतोष द्विवेदी, एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, सीओ बूढऩपुर राधेश्याम, फूलपुर सत्येंद्र सिंह आदि क्षेत्र का भ्रमण करते हुए गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। इस मामले में माहुल चौकी प्रभारी राकेश सिंह ने शुक्रवार को दोनों पक्ष के आठ के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया। दोनों पक्षों के चार-चार लोगों को आरोपित किया गया है। एसपी ने बताया कि ऐहतियातन दूसरे दिन भी गांव में फोर्स तैनात की गई थी।
विज्ञापन


एक-दूसरे के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट ः चकमकसूद गांव में गुरुवार की शाम हुई घटना के संबंध में दोनों पक्षों से केस दर्ज कराया गया है। इसमें दोनों तरफ से चार-चार लोगों को आरोपी बनाया गया है। एक पक्ष से हंसराज गौतम और दूसरे पक्ष से मो. नासिर ने तहरीर दी है। दोनों लोगों ने उन्हीं को आरोपित किया है। जिनके विरुद्ध चौकी प्रभारी ने केस दर्ज कराया है। अहरौला थाने की पुलिस इनके विरुद्ध मारपीट, दहशत फैलाने, धमकी देने आदि धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें