एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हरैया में एक और मार्टीनगंज में दो नामांकन

azamgarh Updated Sat, 12 Aug 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
नामांकन में आए समथ्रक
विज्ञापन

Next Article

जिले के दो विकासखंडों हरैया और मार्टीनगंज में उप चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया हुई। हरैया ब्लाक में सिर्फ भाजपा समर्थित दुलारी देवी ने नामांकन दाखिल किया। इसलिए उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। वहीं, मार्टीनगंज ब्लाक में मनोज सिंह और गौरव सिंह ने दो सेट में पर्चा दाखिल किया। जांच में सभी नामांकन वैध पाए गए। शनिवार को नाम वापसी होगी। इसके बाद जरूरत हुई तो मार्टीनगंज में 13 अगस्त को मतदान होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 बताते चलें कि क्षेत्र पंचायत मार्टिनगंज ब्लाक प्रमुख सौरभ सिंह की आसामयिक मृत्यु के बाद पद खाली हो गया था। वहीं, हरैया में भोलवा देवी केखिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें पद से हटा दिया गया था। शासन की ओर से ब्लाक प्रमुख के खाली पदों पर चुनाव की घोषणा की गई थी। इसके तरह शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया हुई। हरैया ब्लाक में कुल सौ बीडीसी सदस्य है। इसमें से बैजाबारी के एक सदस्य का निधन होने से पद रिक्त है। 99 सदस्यों को ब्लाक प्रमुख का चुनाव करना था। हरैया प्रमुख पद के लिए शुक्रव ार को भाजपा समिर्थत दुलारी देवी ने पर्चा दाखिल किया। काफी समय तक विपक्षी गुट की ओर से पर्चा दाखिल करने का इंतजार किया, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। जांच में दुलारी देवी की पर्चा भी सही पाया गया। इससे उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। एआरओ आरके द्विवेदी ने बताया कि प्रमाणपत्र 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर दिया जाएगा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, देवेंद्र सिंह, अखिलेश मिश्रा उर्फ गुड्डू आदि मौजूद रहे।  
उधर, मार्टीनगंज विकास खंड में शुक्रवार को दो प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। मनोज सिंह पुत्र स्व. रघुपति सिंह निवासी आमगाव और गौरव सिंह पुत्र मार्कंडेय सिह ने दो-दो सेट में पर्चा दाखिल किया। एआरओ एसएन सिंह ने बताया कि दोनों प्रत्याशियों के पर्चे सही पाए गए। शनिवार को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी होगी। इसके बाद जरूरत पड़ी तो 13 अगस्त को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें