एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

संघर्ष में आधा दर्जन लोग घायल

Baghpat Updated Sat, 27 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

खेकड़ा। मोहल्ला लाइनपार में उधार लिए मात्र तीन रुपये मांगने को लेकर दो पक्षाें के बीच जमकर संघर्ष हुआ। इसमें दो महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइनपार बस्ती निवासी आसिफ एवं सोनू रिक्शा चलाकर परिवाराें का भरण पोषण करते हैं। कई दिन पूर्व सवारी को ले जाते समय खुले पैसे न होने के कारण आसिफ ने सोनू से तीन रुपये उधार लिए थे। शुक्रवार की दोपहर सोनू ने आसिफ से उधार दिए तीन रुपये लौटाने को कहा। इसी को लेकर दोनों में हुई कहासुनी संघर्ष में बदल गयी। जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच दोनों पक्षाें के बीच संघर्ष बंद कराया। संघर्ष में एक पक्ष के आसिफ समीर, शकीला, अफसाना एवं दूसरे पक्ष के सोनू, अजय समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र पर घायलों का उपचार कराया। दोनाें पक्षों ने थाने पर एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। हालत गंभीर होने पर महिला शकीला को दिल्ली के गुरुतेगबहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें