एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्रेन लूट के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

Baghpat Updated Tue, 30 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागपत। ग्यारह दिन पूर्व पैसेंजर ट्रेन के कई डिब्बों में करीब डेढ़ दर्जन बदमाशों ने जमकर कहर बरपाया था। इस मामले में सोमवार को एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 अक्तूबर की शाम छह बजे पैसेंजर ट्रेन दिल्ली से सहारनपुर के लिए रवाना हुई थी। कासिमपुर खेड़ी स्टेशन से 15-16 बदमाश चढे़ थे। बूढ़पुर स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी थी। ट्रेन में यात्रा कर रही कई महिला यात्रियों के कानों के कुंडल, चेन तथा अन्य यात्रियों से लाखों रुपये की लूटपाट कर ली थी। बदमाश कांधला स्टेशन पर उतर गए थे। यात्रियों ने घटना की शिकायत शामली जीआरपी थाने पर दी थी। बाद में बड़ौत जीआरपी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में सोमवार को आरोपी रोबिन निवासी किशनपुर बराल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जबकि दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें