बागपत। बड़ौत के प्रशांत हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपी अंकित और राहुल पर पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया है। प्रशांत पुत्र जवाहर सिंह निवासी चांदनहेड़ी काफी समय से बड़ौत की चौधरान पट्टी में रहता था। एक अक्तूबर को मोहल्ले में ही कुछ लोगों ने उसको गोली मार दी थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक के पिता जवाहर सिंह ने बड़ौत कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में आरोपी अंकित उर्फ छोटा, राहुल उर्फ रोहन निवासी बड़ौत फरार चल रहे हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। सोमवार को फरार आरोपियों पर एसपी लव कुमार ने पांच-पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया।