एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नहीं मिला भुगतान, कैसे हो कन्यादान

Baghpat Updated Sat, 15 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागपत। मिलों से गन्ना भुगतान न मिलने से किसान परेशान है। इसलिए उन्हें शादी में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। भुगतान न मिलने से गेहूं की बुवाई भी लेट हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोरोजपुर गुर्जर गांव के किसान चंद्रपाल सिंह इसी साल अपनी बेटी के हाथ पीले करने चाहते थे, लेकिन गन्ने का भुगतान न मिलने के कारण आर्थिक समस्या के कारण ऐसा नहीं कर सके। टीकरी गांव के ब्रजपाल की भतीजी की शादी भी सिर्फ इसलिए टल गई क्योंकि मिल ने गन्ना भुगतान अभी नहीं किया। इसी क्षेत्र के हर गांव में अधिकतर किसानों ही हालत ऐसी ही है। गन्ना मूल्य घोषित करने में की गई देरी के चलते बहुत किसान परेशान हैं। वहीं कर्ज की किश्त लेने के लिए किसानों के घर बैंक वाले चक्कर लगा रहे हैं। पावर कारपोरेशन ने बकाएदारों के कनेक्शन काटने का अभियान चला रखा है। किसान के सामने बच्चों के स्कूल की फीस, गेहूं बोने के लिए बीज और खाद का इंतजाम करना के लिए भी दिक्कतों का सामन करना पड़ रहा है। सिसाना के महेश कहते हैं कि खाद और बीज के लिए जो कर्ज पहले लिया था, अभी तो वो ही नहीं उतरा। मिल पैसा दे, तो कुछ बात बने।
गौरीपुर के विनोद कुमार कहते हैं कि गेहूं की बुवाई के लिए भी कर्ज लेना पड़ा है। गन्ने का पैसा समय से मिल जाता तो परेशान न होना पड़ता। ओमपाल कहते हैं कि न बैंक वाले कर्ज की किश्त लेने में देरी करते हैं और ना बिजली वाले बिल वसूली में, लेकिन चीनी मिल गन्ने का भुगतान देरी से करती हैं। श्याम सिंह कहते हैं कि उन्हें गेहूं की बुवाई करनी है, लेकिन जब तक गन्ने का पैसा नहीं मिलेगा, इंतजार के सिवाय कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें