एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

राशन डीलर से 2400 लीटर केरोसिन लूटा

Baghpat Updated Thu, 13 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बड़ौत। बुधवार देर रात बागपत से 2400 लीटर मिट्टी का तेल लेकर आ रहे इदरीशपुर के राशन डीलर और उसके बेटे को बंधक बनाकर दिल्ली हाईवे पर ट्यौढ़ी और बड़ौली के बाद एसेंट कार में सवार आठ सशस्त्र बदमाशों ने तेल लूट लिया और उन्हें कुछ दूरी पर फेंक दिया। बदमाश तेल को अपने डीसीएम में लेकर भाग गए। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी की लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इदरीशपुर का राशन डीलर नंद किशोर पुत्र लक्खी राम बागपत से टाटा 407 में 2400 लीटर मिट्टी का तेल लेकर अपने गांव जा रहा था। उसके साथ उसका बेटा सोनू भी था। जब वे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्यौढ़ी व बड़ौली गांव के बीच पहुंचे तो एसेंट कार ने उन्हें ओवरटेक कर रुकवा लिया। कार से आठ सशस्त्र बदमाश निकले तथा उन्हें हथियारों के बल पर अपनी कार में बंधक बना लिया। बदमाश ने अपना डीसीएम मंगाया और उसमें 2400 लीटर तेल के ड्रमों को चढ़वाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर राशन डीलर नंद किशोर व उसके बेटे सोनू को तमंचों की बटों से पीटकर घायल कर दिया और उन्हें गोली मारने की धमकी देते हुए जंगल में फेंक कर डीसीएम सहित भाग निकले। किसी तरह वे हाईवे पर पहुंचे और इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। इस संबंध में नंद किशोर ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध कोतवाली पर तहरीर दी है। लूटे गए तेल की कीमत 2.50 लाख रुपये बताई गई है। इस संबंध में जब एसएसआई विजय कुमार का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें