एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सिपाही ने खुद को गोली मारी

Baghpat Updated Fri, 05 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागपत। कचहरी परिसर में गारद में तैनात एक सिपाही ने खुद को गोली मार ली। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया। अभी यह पता नहीं चल पाया कि उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया?
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी संजय कुमार, बुधवार की रात कचहरी परिसर में ड्यूटी पर तैनात था। रात करीब सवा 12 बजे उसने सरकारी राइफल से खुद को गाली मार ली। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। उसने दूसरी गोली भी मारने का प्रयास किया। इसी दौरान वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उससे राइफल छीन ली। पुलिस कर्मियों ने घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी।
सूचना मिलते ही एसपी राजू बाबू सिंह, एएसपी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने संजय को मेरठ रेफर कर दिया। एएसपी सुनील कुमार उसको लेकर मेरठ के आनंद अस्पताल पहुंचे। एसपी ने सिपाही व उसके साथ ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों से पूछताछ की।
विज्ञापन

एसपी राजू बाबू सिंह का कहना है कि सिपाही ने खुद को गोली क्यों मारी इसका पता लगाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दो दिन पूर्व ही वह अपने घर से आया था। उन्होंने बताया कि सिपाही की हालत में काफी सुधार है। सिपाही किसी प्रकार के डिप्रेशन में भी नहीं रहता था।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें