एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मलकपुर मिल को एक और नोटिस की तैयारी

Baghpat Updated Mon, 05 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागपत। हाईकोर्ट द्वारा चीनी मिलों को दिए गए समय का काउंटडाउन शुरू हो चुका, सिर्फ 10 दिन रह गए हैं, लेकिन मिलों पर इसका कोई असर होता नजर नहीं आ रहा है। बागपत की मलकपुर मिल ने छह में से पांच सप्ताह बीतने के बावजूद एक रुपये का भी भुगतान नहीं किया। प्रशासन मलकपुर मिल को एक और नोटिस देने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने प्रदेश की चीनी मिलों को किसानों के बकाया भुगतान के लिए छह सप्ताह का समय दिया था। इस आदेश को पांच सप्ताह बीत भी गए हैं, लेकिन मलकपुर मिल पर इस आदेश का कोई असर होता नजर नहीं आया है। मलकपुर मिल ने अभी तक एक रुपये का गन्ने के बकाए का किसानों को भुगतान नहीं किया है जबकि हाईकोर्ट द्वारा दिए गए समय के सिर्फ 10 दिन शेष बचे हैं। मिल को 128 करोड़ रुपये मूल भुगतान देना है जबकि लगभग 15 करोड़ रुपये से अधिक का ब्याज भी हो चुका है।
मलकपुर मिल की इस स्थिति को लेकर प्रशासन एक और नोटिस देने की तैयारी कर रहा है। पुरा महादेव मेले के तुरंत बाद ही यानी मंगलवार को प्रशासन मलकपुर शुगर मिल को नोटिस भेजेगा जिसमें हाईकोर्ट के आदेशों की अवमानना के संदर्भ में कार्रवाई करने की चेतावनी दी जाएगी। जिला गन्ना अधिकारी डा. दुष्यंत कुमार ने बताया कि मलकपुर मिल तो चलने की स्थिति में आ गई है लेकिन अभी तक मिल ने किसानों के बकाए का एक रुपया भी नहीं दिया है, सिर्फ 10 दिन शेष रह गए हैं। इसके संदर्भ में छह अगस्त को भुगतान के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें