एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा में मकान से दो लाख की चोरी

Baghpat Updated Mon, 02 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागपत। शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में एक मकान से चोरों ने 25 हजार रुपए की नगदी, आभूषण समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की कोतवाली पर शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी राजू गोयल अपने परिवार के साथ शादी में गए हुए थे। शनिवार की रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर मकान से 25 हजार रुपए नगद, दो जोड़ी सोने के कुंडल, 10 जोड़ी पाजेब व अन्य आभूषण, गैस सिलेंडर समेत करीब दो लाख रुपये का कीमती सामान चोरी करके ले गए। रविवार की सुबह के समय जब परिवार के लोग घर पर पहुंचे तो उन्हें मकान का ताला टूटा मिला और मकान के अंदर सामान बिखरा हुआ मिला, जहां से उक्त सामान गायब मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें