एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

टटीरी में बनेगा खेल का मैदान

Baghpat Updated Sat, 04 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागपत, 3 जनवरी। अग्रवल मंडी टटीरी में वार्ड नंबर दो में खाली पड़ी चर्म उद्योग की भूमि की सफाई कराकर लोगों को खेलने के लिए दे दिया जाएगा। एडीएम ने नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी को भूमि की सफाई एवं चारदीवारी कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी के निवासी वार्ड नंबर दो में खाली पड़ी चर्म उद्योग की भूमि पर खेल का मैदान बनवाने की मांग के लिए दूसरे दिन भी कलक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम को ज्ञापन सौंपा। युवकों का कहना है कि इस भूमि पर कूड़े के इतने ढेर लगे हैं कि आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। बरसात में तो इसमें कीड़े पड़ जाते हैं और लोगों के घरों में पहुंच जाते हैं। उन्होंने इस खेत्र की सफाई एवं चारदीवारी कराकर इसे लोगों के खेलने के लिए दिलाने की मांग की।
अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने नगर पंचायत टटीरी को इस भूमि की सफाई कराकर चारदीवारी कराने एवं भराव कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें