एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शिक्षक ने की छात्रा से छेड़छाड़, गिरफ्तार

Baghpat Updated Tue, 04 Feb 2014 02:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागपत। शहर के एक कालेज में बीबीए की परीक्षा देने जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते हुए खट्टा प्रह्लादपुर निवासी शिक्षक सोहनपाल को पुलिस ने दबोच लिया। इसको लेकर वहां पर जमकर हंगामा हुआ। छात्रा के परिजनों ने कोतवाली पर आरोपी शिक्षक पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी शहर के ही एक कालेज में बीबीए की छात्रा है। उसी कालेज में पढ़ाने वाला एक शिक्षक खट्टा प्रह्लादपुर निवासी सोहनपाल उसकी बेटी के मोबाइल पर अश्लील मेसेज करता है तथा छेड़छाड़ करता है। आरोप है कि शनिवार की सुबह के समय उसकी बेटी कालेज में परीक्षा देने जा रही थी। रास्ते में आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसकी बेटी ने इसकी शिकायत सिविल वर्दी में तैनात पुलिस कर्मियों (छेड़छाड़ रोकथाम दस्ते) से की। पुलिस कर्मियों ने सोहनपाल को पकड़ लिया। इसको लेकर वहां पर जमकर हंगामा हुआ। उसके बाद छात्रा परीक्षा देने कालेज चली गई। शाम के समय उन्होंने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोतवाली पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें