एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रेलवे लाइन पर मिला शव, मचा हड़कंप

Baghpat Updated Tue, 04 Feb 2014 02:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बागपत। दिल्ली-शामली रेलवे लाइन पर ब्राह्मण पुट्ठी गांव के मानव रहित फाटक के पास एक युवक का रविवार की रात शव पड़ा मिला। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस का मानना है कि ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को करीब साढ़े 12 बजे शामली से दिल्ली जाने वाली माल गाड़ी वहां से गुजरी तो गाड़ी के चालक को लाइन पर शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। उसने घटना की जानकारी अग्रवाल मंडी टटीरी स्टेशन पर दी। स्टेशन मास्टर रामकिशन ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने उसकी तलाशी ली, उसके पास से कोई सामान नहीं मिला। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान का कहना है कि युवक की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें