बागपत। आरएसएस के जिला सह कार्यवाह एवं प्रॉपर्टी डीलर हितेंद्र चौहान की हत्या में फरार चल तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी वारंट कोर्ट से जारी हो गए हैं। इसके बाद पुलिस ने इनकी तलाश में दबिश और तेज कर दी है। एक टीम लगातार दिल्ली में ही डेरा डाले हुए हैं।
हत्यारोपियों में अजेंद्र, यशवीर उर्फ मिंटू चौहान और छोटे लाल शर्मा अभी तक फरार चल रहे हैं, इनमें अजेंद्र और छोले लाल एफआईआर में नामजद कराए गए थे। मिंटू का नाम बाद में सामने आया था। पुलिस ने तीनों के ही वारंट कोर्ट से मांगे थे।
इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि वारंट के अलावा तीनों के कुर्की नोटिस (धारा 82) भी जारी हो चुके हैं। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है। एक टीम दिल्ली में हत्यारोपियों की तलाश करने गई है। इसके अलावा मेरठ और नोएडा में भी दबिश दी गई है।
उधर, हितेंद्र हत्याकांड में हत्यारोपियों की ओर से यह भी बताया गया कि वारदात भाड़े के शूटरों ने अंजाम दी लेकिन पुलिस ने इसे सच नहीं माना है। एसपी जितेंद्र शाही का कहना है कि अभी तक की जांच में ऐसी कोई जानकारी नहीं आई है कि हत्या शूटरों ने की हो।