एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चोरी के विरोध पर हुई बेगराज-हरकली की हत्या

Baghpat Updated Mon, 31 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

दोघट (बागपत)। भड़ल गांव में 15 मार्च की रात गुड़ व्यापारी बेगराज और उनकी पत्नी हरकली के सनसनीखेज हत्याकांड का रविवार को पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि यह डबल मर्डर शामली क्षेत्र के पशु चोर गिरोह ने किया। ये लोग फेरी लगाने का काम करते हैं, लेकिन कभी-कभी पशु चोरी भी कर लेते हैं। भड़ल में पशु चोरी का विरोध होने पर ही दंपति की हत्या कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गांगनौली सूजती मार्ग से नाला गांव के महबूब को गिरफ्तार किया है। उसके पास से भड़ल में बेगराज के यहां से लूटे गए गहने बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि महबूब के साथ वारदात में शामली के पारासौली के अबरार, इसी गांव का गुलजार, कांधला का साजिद शामिल रहे। तीनों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पूरा गिरोह फेरी लगाता है। कभी कभी पशु चोरी करता है। इसलिए इन पर शक नहीं होता। ये लोग भड़ल में भी पशु चोरी करने के लिए गए थे। वहां बेगराज की आंख खुल गई। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।
यह देखकर अबरार और गुलजार ने उनकाकपड़े से मुंह दबा दिया। बेगराज की पत्नी हरकली की आंख खुली तो उसका मुंह भी दबा दिया और दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद ये बदमाश भैंस और गहने लेकर चले गए।
विज्ञापन

एसओ संजय गर्ग ने बताया कि महबूब के पास से लूटे गए आभूषणों में से पाजेब, अंगूठी और चेन बरामद हुई हैं। गौरतलब है कि वारदात में लाखों के गहने गए थे जबकि बरामद बहुत थोड़े से हुए हैं। पुलिस का कहना है कि फरार बदमाशों के पकड़े जाने पर बाकी गहने मिलेंगे। चोरी गई भैंसों के बारे में पुलिस ने बताया कि चोरों ने उन्हें दभेड़ी की पशु पैंठ में बेच दिया।
रैकी करने के बाद दिया घटना को अंजाम
पुलिस ने बताया कि आरोपी अबरार के भाई पप्पू की भड़ल गांव में ससुराल है। वह पप्पू के पास आता जाता था। अबरार ने अपने साथियों के साथ पांच दिन पूर्व बेगराज के घेर की रैकी की थी। उसके बाद ही उन्होंने घटना को अंजाम दिया है।
गांगनौली से कर चुके है भैंस चोरी
एसओ ने बताया कि आरोपियों ने करीब एक माह पूर्व गांगनौली गांव से भैंस चोरी की थी। पीड़ित परिवार ने पुलिस को जानकारी दिए बगैर ही इस मामले में समझौता कर लिया था।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें