एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शराब के पैसे न देने पर बेटे को फावड़ा मारा

Baghpat Updated Sat, 19 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बड़ौत। ढिकाना गांव में शराब के पैसे न देने पर बाप ने अपने फौजी बेटे को फावड़ा मारकर घायल कर दिया जिसे सीएचसी पर भर्ती कराया है। इस संबंध में पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल शिव कुमार पुत्र रोशन लाल ढिकाना गांव का रहने वाला है। वह आर्मी का जवान है और भटिंडा पंजाब ने तैनात है। वह 20 दिन की छुट्टी लेकर गांव आया हुआ था। उसने बताया कि उसका पिता रोशन लाल शराब पीने का आदी है। आए दिन शराब पीकर परिवार को परेशान करता है। शुक्रवार की सुबह उसके पिता ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे, तो उसने पैसे देने से इंकार कर दिया। इस पर पिता ने वहां रखा फावड़ा उठाकर उस पर कई वार किए जिससे उसका पैर कई जगह कट गया और वह लहूलुहान हो गया। उसने कोतवाली पहुंचकर पिता के खिलाफ तहरीर दी है। घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें