एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हिमाचल में मिला बसी का युगल

Baghpat Updated Mon, 21 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा के बसी गांव से 10 अप्रैल को गया एक प्रेमी युगल हिमाचल प्रदेश के ऊना में पुलिस को मिल गया है। अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखने वाले इस युगल को लेकर पुलिस टीम ऊना से खेकड़ा के लिए रवाना हो चुकी है। उधर इन दोनों के लापता होने के बाद से गांव में भारी तनाव बना हुआ है। एक बार तो युवक के घर पर हमला भी हो चुका है। एहतियातन अभी भी गांव में पुलिस गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में युवक के खिलाफ युवती को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने तभी से युवक का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर ले लिया था। लोकेशन ऊना की ही मिल रही थे, लेकिन सटीक जानकारी हाथ नहीं आ रही थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो दिन पहले अहम क्लू मिला। इसके बाद पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया।
पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि पुलिस टीम दोनों को लेकर खेकड़ा के लिए रवाना हो चुकी है। खेकड़ा एसओ जीपी सिंह यादव का कहना है कि जब तक टीम युगल को लेकर थाना नहीं पहुंच जाती, वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। उधर गांव में भी युगल के आने का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

लोग जानना चाहते हैं कि युवती क्या बयान देती है? वह अपनी मर्जी से गई थी या फिर उसका अपहरण किया गया था? इस मामले में गांव में पंचायत भी हो चुकी है।
पुलिस के अधिकारी भी मामले की संवेदनशीलता को समझ रहे हैं। युवती को भारी सुरक्षा के बीच मजिस्ट्रेटी बयान के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। गांव के लोग भी इस युगल की तलाश में लगे हुए थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें